नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प
कोरबा। अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अग्रसेन भवन, साडा कॉलोनी जमनीपाली में आयोजित किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर खरसिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कमल गर्ग सहित कोरबा, कटघोरा, कुसमुंडा, छुरीकला, दीपका, बालको और बांकीमोंगरा अग्रवाल सभाओं के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष बैजनाथ अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल एवं प्रेम सुमेधा, सचिव मनोज अग्रवाल, सहसचिव आशीष बंटी, कोषाध्यक्ष सुरेश बालाजी, सहकोषाध्यक्ष अशोक स्टील, संगठन मंत्री आशीष इंदिरानगर तथा प्रचार-प्रसार सचिव प्रतीक अग्रवाल और विकास अग्रवाल शामिल हैं।
अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने सभा भवन में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कार्यकाल में विभिन्न मदों से करीब 45 लाख रुपये के विकास कार्य कराए गए। वहीं वर्तमान मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयास से खनिज न्यास मद से 30 लाख रुपये की स्वीकृति मिली, जिससे भवन विस्तार एवं प्रथम तल पर चार अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन होना शेष है।
समारोह में संरक्षक अशोक प्रगति ने सामाजिक उत्थान के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। अन्य अतिथियों ने भी समाज की एकजुटता, सामाजिक सेवा एवं विकास को लेकर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन मनीष अग्रवाल ने किया। सचिव मनोज अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
समारोह में अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल, मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला जागृति शाखा के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
