कोरबा। कल्चरल मार्क्सवाद अध्ययन समूह, कोरबा द्वारा आगामी 9 अगस्त को ‘कल्चरल मार्क्सवाद’ विषय पर विशेष ब्रेनस्टॉर्मिंग सत्र का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे से अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दर्री रोड, कोरबा में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य में कल्चरल मार्क्सवाद की अवधारणा और उसके प्रभावों को समझने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, शोधार्थियों, नीति-निर्माताओं, मीडिया से जुड़े लोगों तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र के प्रतिनिधियों को विचार-विमर्श के लिए एक मंच पर लाया जाएगा।
कार्यक्रम में कैलाश चंद्र की विशेष उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
ब्रेनस्टॉर्मिंग सत्र के प्रथम चरण में शिक्षा एवं अनुसंधान, कला एवं मनोरंजन, मीडिया एवं पत्रकारिता तथा राजनीति एवं सक्रियता जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। दूसरे चरण में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान, प्रश्नोत्तर, विषय प्रस्तुति तथा संवाद एवं विचार-विमर्श का आयोजन होगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर तथ्यपरक एवं विचारपरक चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यापक दृष्टिकोण उपलब्ध कराना है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
