धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, कार्रवाई की मांग
कोरबा। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के दिल्ली में कथित प्रदर्शन को लेकर कोरबा में धर्मसेना ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर पप्पू यादव का पुतला फूंककर नाराजगी जताई।
धर्मसेना के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दिल्ली में भगवा वस्त्र पहनकर किए गए प्रदर्शन के दौरान भगवान श्रीराम की तस्वीर को लेकर आपत्तिजनक व्यवहार किया गया। इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताते हुए संगठन ने इसकी निंदा की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीकों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रदर्शन के लिए करना उचित नहीं है।
उन्होंने मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
धर्मसेना ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी। संगठन ने धार्मिक भावनाओं के सम्मान और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
