कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पांडेय ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पूर्व कार्यालयीन आदेश में संशोधन करते हुए दो अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे हैं। जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता भूषण राम उरांव को पूर्व दायित्वों के साथ निर्माण,योजना,डीएमएफ,सीएसआर, 15वें एवं 16वें वित्त योजना तथा अमृत मिशन का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।उन्हें सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्रथम अपीलीय अधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इसी तरह प्रभारी कार्यपालन अभियंता सुश्री रुचि साहू को पूर्व दायित्वों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
आयुक्त के आदेश के अनुसार दोनों अधिकारी अपने अतिरिक्त दायित्वों का निर्वहन तत्काल प्रभाव से करेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
