जनदर्शन में 83 आवेदन, सीईओ ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन, राशन कार्ड, पेंशन और मुआवजा से जुड़े रहे प्रमुख मामले

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं।

उन्होंने आवेदकों की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लाभ दिलाने, भूमि सीमांकन, अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, बैंक ऋण, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मानदेय भुगतान और मुआवजा सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मामले शामिल रहे।

सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन ने प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए आवेदकों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाए तथा सभी प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल,अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।