शोक:सत्येंद्र वासन का निधन, समाज में शोक की लहर

कोरबा। पंजाबी बिरादरी के वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र वासन का हैदराबाद में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पंजाबी बिरादरी एवं परिचितों में शोक की लहर है।

समाज के लोगों ने श्री वासन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य थे। उनके निधन से समाज ने एक मार्गदर्शक और मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया है।

समाज के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सादर विनम्र श्रद्धांजलि। 
ॐ शांति। 