कटघोरा। संस्कृतिक भवन कटघोरा में आयोजित राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के दौरान पुलिस विभाग द्वारा प्रतिभागियों को यातायात नियमों एवं नशामुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आत्मरक्षा के साथ सुरक्षित यातायात और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम एएसपी लखन पटले, एएसपी नितेश ठाकुर, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में एवं डीएसपी ज्योत्सना चौधरी के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया।
थाना कटघोरा प्रभारी एम.बी. पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिविर में आवश्यक जानकारी दी।
इस दौरान एएसआई ईश्वरी लहरे ने प्रतिभागियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने नशे की हालत में वाहन चलाने से होने वाले हादसों के प्रति भी सचेत किया।
नशे से दूर रहने की दी समझाइश
एएसआई ईश्वरी लहरे ने प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और नशे से दूर रहें, साथ ही अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
जागरूकता का यह संदेश समाज में सड़क सुरक्षा और नशामुक्त वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम में थाना कटघोरा प्रभारी एम.बी. पटेल, एएसआई ईश्वरी लहरे,हेड कांस्टेबल संतोष सिंह,साहेब खटकर, कांस्टेबल मनोज मार्कंडेय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
