कोरबा। उद्योग, वाणिज्य एवं कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता- 2026 के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया।
भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन तथा जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
पर्यावरण गतिविधि विभाग के शैलेंद्र नामदेव ने बताया कि प्रतियोगिता 15 जुलाई से 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन एवं नि:शुल्क आयोजित होगी। इसमें कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थी, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं तथा ओपन श्रेणी के प्रतिभागी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और युवा पीढ़ी को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
