भिलाई बाजार–नरईबोध मार्ग की बदहाल सड़क और बंद स्ट्रीट लाइटों को लेकर एसईसीएल जीएम को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। भिलाई बाजार क्षेत्र की जर्जर सड़क और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर प्रदीप जायसवाल ने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सुधार कार्य कराने की मांग की है।

सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि सरईसिंगार से भिलाई बाजार होते हुए नराईबोध तक एसईसीएल द्वारा निर्मित सड़क पर कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इससे रात के समय अंधेरा रहने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। उच्च क्षमता वाली स्ट्रीट लाइटें लगाकर  व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई है।

इसके अलावा भिलाई बाजार चौक के पास लगभग 100 मीटर तथा भिलाई बाजार बस्ती की ओर जाने वाले करीब 1 किलोमीटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गया है जिससे दुर्घटना की आशंका है।सड़क की मरम्मत जल्द कराने की मांग की गई है।

समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने जनहित को देखते हुए दोनों समस्याओं का अविलंब निराकरण कराने का आग्रह किया है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर को भी प्रेषित की गई है।