रायपुर/कोरबा। पुलिस विभाग में पदोन्नत हुए अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा महानिदेशक पुलिस (डीजीपी) के निर्देश पर जारी आदेश के तहत उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए 43 अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार कोरबा जिले को पांच नए निरीक्षक मिले हैं। इन अधिकारियों की पदस्थापना से जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार सभी पदोन्नत निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेशभर में हुए इस तबादला आदेश के बाद संबंधित जिलों में नई जिम्मेदारियों का वितरण शुरू हो गया है।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
