कोरबा। कोयला मजदूर सभा के तत्वावधान में गेवरा स्थित वर्कर्स क्लब, ऊर्जानगर में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गेवरा, दीपका एवं सेंट्रल एक्सकैवेशन वर्कशॉप के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कोयला खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती और मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का संचालन संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव नाथूलाल पाण्डेय सहित नौशाद खान, आनंद मिश्रा, रामांशु पाण्डेय, योगेंद्र मिश्रा, आर.एस. पाल, अशोक कुमार साहू, मनीष सिंह और अनंत त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में कोयला खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्रीय सुरक्षा समिति के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही गेवरा, दीपका और कुसमुंडा क्षेत्रों के बीच बेहतर संगठनात्मक समन्वय स्थापित कर श्रमिकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान वर्कशॉप एवं खदानों में कार्यरत मजदूरों की लंबित समस्याओं, आवास सुविधा, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के शीघ्र निराकरण के लिए प्रबंधन के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत करने की रणनीति भी तैयार की गई।
बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेते हुए श्रमिक हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
