कोरबा। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से न्यू एरा स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 1,330 विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया।
यह कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर एवं सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन तथा यातायात डीएसपी सुश्री ज्योत्स्ना चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर यातायात एएसआई मनोज राठौर ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने माता-पिता, परिवारजनों तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर न्यू एरा स्कूल के शिक्षकगण, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यातायात पुलिस ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को भविष्य में भी लगातार जारी रखने की बात कही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
