जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प
कोरबा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘माय भारत युवा कार्यक्रम’ के तहत नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कविता वाचन में नियति गुप्ता और निहाल राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गायन प्रतियोगिता में मुस्कान कंवर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में एनम अंसारी ने अपनी प्रभावी सहभागिता दर्ज कराई।
‘युवा उड़ान–नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा के शिक्षा संकाय (बीएड) के प्रशिक्षार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया और कोरबा जिले को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भारती कुलदीप, डॉ. रश्मि शुक्ला एवं नितेश कुमार यादव के निर्देशन में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आयोजन के अंत में विजेताओं को बधाई देते हुए युवाओं से सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
