रिमझिम बारिश में हरियाली का संकल्प, निगम और लायंस क्लब ने लगाए पौधे

कोरबा। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिक निगम कोरबा और लायंस क्लब के संयुक्त प्रयास से निहारिका क्षेत्र में वृहद पौधरोपण किया गया। रिमझिम बारिश के बीच हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और निगम अधिकारियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान निहारिका से स्मृति उद्यान तक छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।

पौधरोपण कार्यक्रम में रविशंकर सिंह, दीपक अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), दिनेश राठौर, राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), अशोक बजाज, पुरुषोत्तम अग्रवाल, इंदु राजवाड़े, उत्तम श्रीवास, गोपाल जायसवाल, नगर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी नागरिकों को मिलकर निभानी होगी, तभी हरित और स्वच्छ कोरबा का सपना साकार होगा।