हनुमानगढ़ी में 51 पौधों का रोपण, संरक्षण का भी लिया संकल्प

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ हनुमानगढ़ी स्वच्छता समिति, मारवाड़ी युवा मंच कटघोरा एवं नवचेतना शाखा कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में चकचकवा पहाड़ स्थित हनुमानगढ़ी परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 51 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल ने पौधरोपण में भाग लेते हुए पौधों के संरक्षण के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराने का सहयोग देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

आयोजकों ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें सुरक्षित रखा जाए। इसी उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी स्वच्छता समिति की ओर से नवीन गोयल,अनिल आसनानी,रामायण जायसवाल,सिरस पाल सिंह कंवर,चित्रपाल सिंह कंवर,गौरव सोनी एवं यज्ञ डिक्सेना उपस्थित रहे।वहीं स्थानीय नागरिकों में राजीव लखनपाल, अनिल नागवानी,जीतू बहरानी,राजेश दुहलानी,रवि आहूजा, सुधीर पाण्डे,बी.बी.जायसवाल, मंदिर के पुजारी, संदीप उपाध्याय एवं शिवम् उपाध्याय ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

मारवाड़ी युवा मंच एवं नवचेतना शाखा की ओर से अजय गर्ग, नवीन गोयल, पिंकी गर्ग, रेखा बंसल, पीयूष अग्रवाल, प्रियंका बंसल, मीतू गर्ग, एकता सिंघल, पूजा सिंघल, सोनम अग्रवाल और आंचल सिंघल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और हरित वातावरण के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।