शोक : स्वर्गीय उर्मिल सिंह लांबा के पुत्र गुरमीत लाम्बा (पिंटू) का निधन, परिवार में शोक का माहौल

कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित नागरिक स्वर्गीय उर्मिल सिंह लांबा के छोटे पुत्र गुरमीत सिंह लांबा (पिंटू) का मंगलवार सुबह हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। वे 51 वर्ष के थे।

उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

अपने पीछे वे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गुरमीत सिंह लांबा (पिंटू) का अंतिम संस्कार 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को सुबह 9 बजे मोती सागर पारा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।