कोरबा।कमला नेहरू कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। महाविद्यालय प्रबंधन ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों की फीस में विशेष रियायत देने का निर्णय लिया है।
कॉलेज द्वारा जारी संशोधित फीस संरचना के अनुसार एमए, एमएससी, एमए (एजुकेशन), पीजीडीसीए, बी.लिब एवं एम.लिब सहित कई पाठ्यक्रमों की फीस में कमी की गई है।
नई फीस सूची महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई है, ताकि विद्यार्थी आसानी से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकें।
महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मेधावी विद्यार्थी केवल आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार फीस में कटौती के बावजूद सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) तथा दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलने वाली विशेष रियायतें पूर्ववत जारी रहेंगी।
महाविद्यालय के इस निर्णय से कोरबा जिले के विद्यार्थियों के साथ-साथ दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक राहत मिलेगी। कॉलेज प्रबंधन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस सुविधा का लाभ उठाकर समय पर प्रवेश लेने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
