महिला ने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की, पीपल और बरगद के 10 पौधों का कर रही हैं संरक्षण
कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था हरियर धरती द्वारा कोरबा क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम क्षेत्रीय रेल प्रबंधक उत्कर्ष गौरव के संरक्षण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में हरियर मित्रों ने भाग लेकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एस.के. पाण्डेय, दिनेश प्रसाद, सतीश कुमार, गुलाब धुर्वे, आनंद गुप्ता, धनेश्वर लाल, धर्मवीर, अजय, संजीत गोंड, अमरेश सिन्हा, नितेश, शिवम और अंगूर दिवाकर सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एक वरिष्ठ महिला ने अपनी प्रेरणादायी पहल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। बताया गया कि उन्होंने अब तक अपने हाथों से पीपल और बरगद के 10 पौधे लगाकर उनका संरक्षण किया है। पौधों को पशुओं से बचाने के लिए उन्होंने बेर के कांटों से घेराबंदी की और उन्हें बड़े होने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है।
हरियर धरती के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका नियमित संरक्षण और देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। संस्था ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
