कोरबा। जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को हरित कोरबा अभियान के अंतर्गत सुनालिया पुल मोड़ से मल्टीलेवल पार्किंग तक मुख्य मार्ग पर सघन पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
यह विशेष अभियान कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देशन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आयोजित किया गया।
अभियान का उद्देश्य शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है।
पौधारोपण कार्यक्रम में पार्षद युगल कैवर्त, ईश्वर पटेल, रमाशंकर साहू, पूर्व पार्षद टीकम राठौर, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, जोन कमिश्नर रूचि साहू, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता विनोद गोंड़ सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही हरित और स्वच्छ कोरबा का सपना साकार किया जा सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
