पत्नी के चरित्र पर संदेह बना हत्या की वजह: वृद्ध महिला की हत्या, दंपत्ति पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले के पाली थाना अंतर्गत चैतमा चौकी क्षेत्र के ईरफ-हर्राडीह गांव में वृद्ध महिला की हत्या और दंपत्ति पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और उसी की तलाश में गांव पहुंचने के बाद यह खूनी वारदात हुई।

पुलिस के अनुसार, 25-26 जुलाई की मध्य रात्रि डायल-112 को सूचना मिली कि ग्राम उरईडीह में चेतराम धनवार और उसकी पत्नी प्रमिला धनवार पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर और चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पास की झोपड़ी में 62 वर्षीय रामसरीन बाई धनुहार का शव मिला, जिनकी सिर पर वार कर हत्या की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत, थाना पाली और चैतमा चौकी पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान हीरालाल धनवार (50 वर्ष), निवासी लीमापानी के रूप में हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। पारिवारिक विवाद को लेकर पहले भी कई बार समझाइश दी जा चुकी थी। घटना से एक-दो दिन पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी।

पत्नी की तलाश में आरोपी उरईडीह पहुंचा, जहां विवाद के बाद उसने रात में झोपड़ी में सो रही रामसरीन बाई पर डंडे से कई वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दूसरी झोपड़ी में सो रहे चेतराम धनवार और उनकी पत्नी प्रमिला धनवार पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 जुलाई को आरोपी हीरालाल धनवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 109 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

नितेश ठाकुर, एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत, थाना पाली और चैतमा चौकी पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान हीरालाल धनवार (50 वर्ष), निवासी लीमापानी के रूप में हुई।