अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की नई कार्यकारिणी घोषित, सुरेश कुमार अग्रवाल बने अध्यक्ष

कोरबा।अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की बैठक मंगलवार को साडा कॉलोनी स्थित अग्रसेन भवन में सभा के अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026-2029 के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव प्रेमकुमार अग्रवाल ने रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। इसके बाद नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में बैजनाथ अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, प्रेमकुमार अग्रवाल और सुमेधा को उपाध्यक्ष बनाया गया। मनोज कुमार अग्रवाल को सचिव, आशीष अग्रवाल को सहसचिव तथा सुरेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभा ने इस बार संगठनात्मक विस्तार करते हुए सह- कोषाध्यक्ष का नया पद भी शामिल किया है। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनोद सिंघानिया और राजू गोयल का चयन किया गया।

बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी को उपस्थित सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।