कोरबा।पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बुधवार को घंटाघर स्थित मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के पांचवें दिन महाविद्यालय के प्राध्यापकों, छात्राओं और नगर निगम अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पापिया चतुर्वेदी ने छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
पौधरोपण कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक संध्या पाण्डेय, डॉ. विनोद कुमार साहू, डॉ. श्रेणी दिवाकर, मोनिका मिंज, वर्षा सिंह, कल्याणी ध्रुव, भागवत पटेल, डॉ. सरस्वती राव सहित नगर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी और उद्यान प्रभारी आनंद राठौर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं और छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

