कोरबा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा घोषित बीसीए (तीन वर्षीय) पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणाम में मॉडर्न कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कोरबा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
घोषित परिणाम में हर्ष राठौर ने 75.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अनन्या साहू ने 75.50 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा अंशिका तिवारी ने 74.60 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं प्रदीप प्रजापति (73.47 प्रतिशत) और नीरज (72.98 प्रतिशत) ने क्रमशः चौथा एवं पांचवां स्थान हासिल किया।
विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हाशिम सईद तथा कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्राध्यापकों जी.एस.सोनी,धनंजय प्रसाद श्रीवास्तव, आंचल मिश्रा, सोनल खरे और एस. मुखर्जी को दिया।
विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षकों के नियमित मार्गदर्शन और समयबद्ध शैक्षणिक तैयारी से उन्हें उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने में मदद मिली।
संस्था की उपाध्यक्ष फरहत अहमद ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी।
वहीं प्राचार्य डॉ. हाशिम सईद ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

