कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 23 जुलाई को, डिप्टी सीएम अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

कार्यक्रम में रायपुर और बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।