एचएमएस को और मजबूत बनाने का आह्वान, श्रमिक हितों पर एकजुट होकर काम करने का संकल्प

कोरबा। हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को बांकीमोंगरा में आयोजित की गई। बैठक में कोरबा जिले के चारों कोयला क्षेत्र कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा और दीपका के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती, श्रमिक हितों की रक्षा और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में एचएमएस के केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा कोयला श्रमिकों के अधिकारों, समस्याओं और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में केंद्रीय सचिव एवं जेसीसी सदस्य गिरजा साहू, केंद्रीय प्रभारी विकास पाठक, कोरबा एरिया अध्यक्ष अजीत पाण्डेय, कोरबा एरिया महामंत्री सुरेन्द्र मिश्रा, बांकीमोंगरा अध्यक्ष भोला पटेल सहित कुसमुंडा, गेवरा और दीपका क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संगठन विस्तार, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान तथा भविष्य की गतिविधियों को लेकर विचार – विमर्श किया गया।

बैठक में सुरेन्द्र मिश्रा, दिलीप साहू, संजू साहू, रोशन, सतीश, कृष्णा, उमेश दास, मोहन लदेर, आकाश, मलिक, जोशी, इन्दर, अर्जुनदास, जीवन, वीर बहादुर, सुरेश, बर्मन, शिव साहू, एसपी सिदार, मनोज सिंह, भगवान, सुगना, राजेंद्र, शिवनाथ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।