कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इसके चलते 22 और 23 जुलाई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर और गेवरा रोड रूट पर चलने वाली 8 मेमू एवं पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। रेलवे के इस निर्णय से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, बिलासपुर रेल मंडल में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए तीसरी लाइन और आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।
22 जुलाई को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
23 जुलाई को रद्द रहेगी
68745 कोरबा–रायपुर मेमू पैसेंजर
झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू भी प्रभावित
22 जुलाई को 68862/68861 झारसुगुड़ा–गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी।
इस दौरान बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर के बीच ट्रेन का संचालन पूरी तरह रद्द रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

