एमजेएम हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के एक वर्ष, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से मरीजों का जीता विश्वास

कोरबा। शहर के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल ने अपनी सफल सेवा यात्रा का पहला वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने कोरबा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों के विश्वास और सहयोग ने बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के संकल्प को और मजबूत किया है।

अस्पताल के संस्थापक डॉ. प्रिंस जैन (एमबीबीएस, एमडी – मेडिसिन) ने बताया कि बीते एक वर्ष में एमजेएम हॉस्पिटल ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के माध्यम से हजारों मरीजों का सफल उपचार किया है। अस्पताल का उद्देश्य एक ही छत के नीचे उन्नत, विश्वसनीय और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

अस्पताल में 100 बेड, 22 आईसीयू बेड, 24 घंटे इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर, अत्याधुनिक पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सुविधाएं, एडवांस कार्डियक केयर यूनिट, क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस, शिशु रोग विभाग तथा 24×7 कार्डियक एम्बुलेंस जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

एमजेएम हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा सीएसईबी के कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए भी कैशलेस इलाज की व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे मरीजों को समय पर और बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आने वाले समय में भी आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और बेहतर सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।