आयुष मेडिकल एसोसिएशन ने महापौर संजूदेवी राजपूत का किया सम्मान, बोलीं जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता

कोरबा।आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महापौर संजूदेवी राजपूत का शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। एसोसिएशन ने नगर विकास, जनसेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा को विकास के हर क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए सभी के सहयोग से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता के लिए सहज और सुलभ रहना है तथा वे भविष्य में भी हर समय लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी।

महापौर ने आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े चिकित्सकों की मांग पर आयुष चिकित्सकों के लिए भवन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और जनहित के कार्यों में सभी के सहयोग से नगर निगम कोरबा विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप, आयुष्मा के प्रांताध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह ठाकुर, पेंड्रा जिलाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय शर्मा, संरक्षक डॉ. आर.सी. पांडे, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. जे.पी. चंद्रा, डॉ. के.के. पोद्दार, डॉ. उदय शर्मा, डॉ. कमलेश दुबे, डॉ. अतुल धाबु, डॉ. सपना धाबु, संगठन के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, सचिव डॉ. राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय वैष्णव सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयुष चिकित्सा के विस्तार, जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा समाजसेवा में चिकित्सकों की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।