कोरबा। पंडित मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन, घंटाघर में वर्षा ऋतु के स्वागत के अवसर पर एक साहित्यिक एवं संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के साहित्यकारों और रचनाकारों ने कविता, गीत और अन्य साहित्यिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन और प्रकृति की सुंदरता का भावपूर्ण चित्रण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर यूनूस दानियालपुरी, दिलीप अग्रवाल, डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा और हेमंत महुलीकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत करने के बाद संयोजिका अर्चना साहू ने स्वागत उद्बोधन दिया।
गोष्ठी में भारती चौरसिया, प्रतिभा सहारे, गौरी महंत, सूरज दास महंत, अर्चना साहू, भरत साहू, अपूर्वा सिंह, मोहम्मद मुकिद, हेमंत महुलीकर, शैलेश गुप्ता, केशरी देवांगन, पी.के. कौशिक, सत्या जायसवाल, भानूप्रसाद साहू, घासीराम साहू, कर्मेंद्र सिंह, शिव साहू, जीतेंद्र वर्मा खैरझिटिया, डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा, प्रभात शर्मा और संतोष पासवान सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन जीतेंद्र वर्मा खैरझिटिया, सत्या जायसवाल और शिव साहू ने किया, जबकि अंत में भरत साहू ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने साहित्य प्रेमियों को वर्षा ऋतु की सृजनात्मक अनुभूति से सराबोर कर दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
