कोरबा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शहर के पथर्रीपारा निवासी एक परिवार के लिए राहत और बचत का माध्यम बन गई है। श्रीमती लारा तिर्की और उनके पति अनजुलस तिर्की ने योजना का लाभ उठाकर अपने घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया, जिसके बाद से उनका बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया है।
परिवार ने बताया कि सितंबर 2025 में सोलर प्लांट लगने के बाद से अब तक उनका बिजली बिल लगातार शून्य आ रहा है। पहले उन्हें हर माह लगभग 1,000 से 1,500 रुपये तक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब यह पूरी राशि बच रही है।
श्रीमती लारा तिर्की ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से कुल 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी मिली, जिससे सोलर प्लांट लगाना आसान हो गया और किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आम परिवारों के लिए आर्थिक राहत लेकर आई है, बल्कि स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा दे रही है। सौर ऊर्जा अपनाकर उनका परिवार पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में भी अपना योगदान दे रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

