कोरबा। हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के लिए चलाए जा रहे व्यापक पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, एडीएम देवेन्द्र पटेल एवं अन्य अधिकारियों के साथ शहर की नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के समीप मुख्य मार्ग पर पौधरोपण किया।
गौरतलब है कि जिले में 18 जुलाई से शुरू हुए इस विशेष अभियान के अंतर्गत अगले 60 दिनों में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी अभियान की कड़ी में मल्टीलेवल पार्किंग क्षेत्र को पौधरोपण के लिए चयनित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा का सपना जनभागीदारी से ही साकार होगा।
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, जोन आयुक्त रूचि साहू एवं सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, विनोद गोंड़, उप जोन प्रभारी दिलेश्वर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, सचीन्द्र थवाईत, उत्तमदास महंत, प्रकाश निषाद, भावेश यादव, वरुण गोस्वामी, उमेश राठौर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

