कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 के दौरान प्रदान किया गया।
संस्था द्वारा गोपाल मोदी को उनके सामाजिक सरोकार, संगठनात्मक नेतृत्व और व्यवसाय प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए इस सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने इसे अपने सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
गोपाल मोदी ने कहा कि उन्होंने सदैव सेवा, समर्पण और संगठन को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भाजपा जिला कोरबा द्वारा अनेक जनहितकारी अभियान, सामाजिक सेवा गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया है।
उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व, सभी कार्यकर्ताओं तथा कोरबा जिले की जनता को देते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

