महंगाई राहत, कैशलेस इलाज, एरियर भुगतान और तीर्थयात्रा योजना में शामिल करने की उठाई मांग
कोरबा। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला शाखा कोरबा ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्य कर एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
पेंशनर्स ने मांग की कि नियमित कर्मचारियों की तरह लंबित महंगाई राहत (डीआर) का भुगतान पेंशनरों को भी किया जाए तथा उनके लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना लागू की जाए। इसके अलावा 80 वर्ष के बजाय 70 वर्ष की आयु पूरी होने पर पेंशन में 20 प्रतिशत अतिरिक्त वृद्धि, छठवें एवं सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में पेंशनर्स को शामिल करने तथा प्रदेश के सभी जिलों में सियान सदन (पेंशनर्स भवन) के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनय सोनवानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पेंशनर्स की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एस.के. पाठक, अजय पांडे, रेशम दुबे, लक्ष्मण महंत, एम. पटेल, पी.एल. साहू, नागेश गोरहा, गोपाल प्रजापति, सीताराम कंवर, तीजराम कुर्रे, जे.एस. पोर्त, सुरेश द्विवेदी, प्यारेलाल चौधरी और रामू पांडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

