कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

दीक्षांत समारोह में वर्ल्ड बैंक के ग्लोबल एनवायरनमेंट विभाग के प्रमुख डॉ. नागराजराव हर्षदीप ने प्रदान की डिग्री

कोरबा। कोरबा शहर की होनहार बेटी राधा अग्रवाल ने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईआईटी मद्रास के सिविल इंजीनियरिंग विभाग से सफलतापूर्वक स्नातक की पढ़ाई पूरी कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

17 जुलाई 2026 को आयोजित आईआईटी मद्रास के भव्य दीक्षांत समारोह में राधा अग्रवाल को वर्ल्ड बैंक के ग्लोबल एनवायरनमेंट विभाग के प्रमुख डॉ. नागराजराव हर्षदीप के हाथों डिग्री प्रदान की गई। यह गौरवपूर्ण क्षण उनके परिवार के लिए अविस्मरणीय बन गया।


राधा अग्रवाल,श्री राकेश नागरमल अग्रवाल की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर देश के सर्वोच्च तकनीकी संस्थानों में स्थान बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।


राधा की इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और शहरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में देश के अधोसंरचना विकास और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर कोरबा का नाम और ऊंचा करेंगी।