पार्किंग में खड़ी हीरो होंडा स्प्लेंडर गायब, वाहन मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज
कोरबा। जिला अस्पताल के 100 बेड परिसर में संचालित वाहन पार्किंग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पार्किंग में शुल्क देकर खड़ी की गई एक बाइक चोरी हो गई।
पीड़ित का आरोप है कि घटना की जानकारी देने पर पार्किंग संचालक ने पार्किंग पर्ची वापस लेकर फाड़ दी। मामले में सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार बलौदा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा निवासी पंकज अहिर ने 17 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर (क्रमांक CG- 11- BG- 0476) जिला अस्पताल के 100 बेड परिसर स्थित वाहन स्टैंड में पार्क की थी। पार्किंग शुल्क जमा करने के बाद उन्हें पर्ची भी दी गई। इलाज संबंधी कार्य से लौटने पर उनकी बाइक स्टैंड से गायब मिली।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि चोरी की सूचना देने पर पार्किंग संचालक ने उनके पास मौजूद पार्किंग पर्ची लेकर फाड़ दी। इस घटना के बाद पार्किंग की सुरक्षा व्यवस्था और ठेका संचालक की जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब शुल्क लेकर वाहन पार्क कराया जाता है, तो उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी पार्किंग संचालक की जिम्मेदारी है।
शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्धभारतीय न्याय संहिता(बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, पार्किंग व्यवस्था और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

