कोरबा। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट (अंडर-19 बालक एवं बालिका) के लिए चयन प्रक्रिया की तिथि में परिवर्तन किया गया है। खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब चयन ट्रायल 21 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि 17 से 19 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर चैंपियनशिप तथा कई अंडर-19 खिलाड़ियों के अनुरोध के मद्देनजर चयन की तिथि में संशोधन किया गया है। अब चयन प्रक्रिया 21 जुलाई को दोपहर 3 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा में संपन्न होगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 19 जुलाई निर्धारित की गई है। आयोजकों ने सभी पात्र खिलाड़ियों से समय सीमा के भीतर अपना पंजीयन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन ट्रायल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

