कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, कुसमुंडा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद के पदाधिकारियों का अलंकरण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज पहनाकर उनके दायित्वों का औपचारिक निर्वहन कराया गया तथा नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन विद्यालय के प्राचार्य योगेश गुप्ता ने किया, जबकि मंच संचालन शिक्षिका सुश्री भव्या यादव ने प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य योगेश गुप्ता एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती सतगुना नायक के स्वागत के साथ हुई।
इस अवसर पर नव-निर्वाचित स्कूल कैप्टन गौरव साहू एवं स्कूल कैप्टन प्रतिमा सिंह को मंच पर आमंत्रित कर अलंकरण किया गया। इसके पश्चात छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण करते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
स्कूल कैप्टन गौरव साहू ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेता सिंह, आर.के. प्रधान सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समारोह का समापन छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी, नेतृत्व और सेवा भाव के साथ अपने दायित्व निभाने के संदेश के साथ हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















