कोरबा।सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को सादा कन्या विद्यालय, कोरबा में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी अतुलअसैया, सदानंद जांगड़े एवं एएसआई मनोज राठौर ने छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित चलने, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने के दुष्परिणाम तथा यातायात संकेतों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक नागरिक का यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी यातायात से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से उत्तर दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए परिवहन एवं पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

