कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्लाटून कमांडर प्रमोद महंत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पहले उससे दोस्ती की और बाद में शादी का भरोसा देकर उसका विश्वास जीता। इसी भरोसे के आधार पर आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि लंबे समय तक शादी का झूठा आश्वासन देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया।
शिकायत मिलने के बाद दर्री थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और गिरफ्तारी के बाद मामले के अन्य तथ्यों की भी जांच की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

