कोरबा।शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कोरबा में विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 तक संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
संस्था में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिंदी) तथा सिलाई टेक्नोलॉजी ट्रेडों में अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग के लिए रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में अनुसूचित जनजाति के लिए 4 तथा सामान्य वर्ग के लिए 9 सीटें, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिंदी) में अनुसूचित जनजाति के लिए 3 एवं सामान्य वर्ग के लिए 1 सीट, जबकि सिलाई टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी एवं एसीवीटी) में अनुसूचित जनजाति के लिए 20 तथा सामान्य वर्ग के लिए 19 सीटें रिक्त हैं।
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्था प्रबंधन ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















