खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बढ़ाया आपसी संवाद व एकजुटता
कोरबा-दीपका। कोयला श्रमिक संघ सीटू, गेवरा क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह में श्रमिक अपने परिवारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी परिचय, संवाद और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करना रहा।
समारोह के दौरान पुरुषों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे आयोजन को पारिवारिक उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
आयोजन के माध्यम से श्रमिक परिवारों के बीच सौहार्द, एकजुटता और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।
यह आयोजन क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय पी. सिंह, क्षेत्रीय सचिव जनाराम करस एवं ब्रांच अध्यक्ष कामरेड नीलांबर शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संतोष मिश्रा ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रमिकों और उनके परिवारों की सहभागिता रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















