कोरबा। प्रेरणा महिला मंडल की सदस्याओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा (पूर्व) के सहयोग से सीपेट (CIPET), स्याहीमुड़ी का शैक्षणिक भ्रमण किया।
वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण के दौरान महिलाओं ने संस्थान की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीकों और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
सीपेट के प्राचार्य राजीव लिल्हारे ने संस्थान में संचालित विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा प्लास्टिक एवं पॉलिमर उद्योग में आधुनिक तकनीकों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक का वैज्ञानिक एवं जिम्मेदार उपयोग समाज और उद्योग दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।
भ्रमण के दौरान तकनीकी विशेषज्ञ भावेश प्रजापति ने सदस्याओं को संस्थान की प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं और विभिन्न तकनीकी इकाइयों का अवलोकन कराया।
उन्होंने इंजेक्शन मोल्डिंग, ब्लो मोल्डिंग, एक्सट्रूज़न, गुणवत्ता परीक्षण, टूल रूम तथा प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट में उपयोग होने वाली आधुनिक मशीनों और उत्पादन प्रक्रियाओं की जानकारी दी। साथ ही प्लास्टिक बोतल, गमले एवं अन्य उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया तथा कच्चे माल के बारे में भी विस्तार से बताया।
प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अल्का कंसल ने कहा कि यह भ्रमण महिलाओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी रहा। इससे उन्हें तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रक्रियाओं और कौशल विकास के महत्व को समझने का अवसर मिला।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेश्वरी रावत,निवेदिता बंजारा, अनु सरना,विभा करनाल,पूनम भगत,रश्मि साहू,कादम्बरी राणा, गीता पैकरा, निशा गोठी, आभा गुप्ता, सीमा राजपूत, आकांक्षा सोनी,नीलम शर्मा, हेमलता गुरूपंच, सुपर्णा चटर्जी, रजनी अग्रवाल, मिथिला सिदार, साधना सोनी, सुनीत शर्मा, स्नेहा राय, अमृता झा एवं खुशी निर्मलकर सहित महिला मंडल की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

