संजीवा केयर में हृदय व मधुमेह रोगियों को मिल रही आधुनिक उपचार सुविधाएं

कोरबा। संजीवा केयर मेडिसिन स्पेशलिटी हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं के माध्यम से कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दे रहा है। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में मरीजों को मधुमेह, हृदय रोग, थायरॉइड, हाई ब्लड प्रेशर सहित अनेक जटिल बीमारियों का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

अस्पताल में संचालित कोरबा डायबिटिक एंड कार्डियो सेंटर के माध्यम से हृदय एवं मधुमेह रोगियों को एक ही स्थान पर समग्र जांच और उपचार की सुविधा मिल रही है। यहां हार्ट चेकअप, ईसीजी, इकोकार्डियोग्राफी, टीएमटी टेस्ट तथा हार्ट फेलियर मैनेजमेंट जैसी आधुनिक कार्डियक सेवाएं उपलब्ध हैं।

संजीवा केयर में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, अत्याधुनिक आईसीयू, वेंटिलेटर, क्रिटिकल केयर यूनिट, डिजिटल एक्स-रे, आधुनिक पैथोलॉजी लैब, फार्मेसी, एम्बुलेंस सेवा तथा विभिन्न श्रेणियों के वार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है।

अस्पताल में लकवा, ब्रेन हेमरेज, सेप्सिस, निमोनिया, अस्थमा, टीबी, किडनी एवं लीवर रोग, पीलिया, टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, पेट संबंधी बीमारियों, एनीमिया सहित अन्य मेडिसिन संबंधी रोगों का भी विशेषज्ञ उपचार किया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से मरीजों को बेहतर एवं भरोसेमंद इलाज उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।