बारिश भी नहीं रोक सकी श्रद्धालुओं का उत्साह, महापौर संजू देवी राजपूत और पार्षद नरेंद्र देवांगन ने खींचा रथ
कोरबा। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गोकुल नगर स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई।
बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए और पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की शोभायात्रा बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के बीच कॉलोनी के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।
श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
रथयात्रा में महापौर संजू देवी राजपूत एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने भी सहभागिता निभाई।दोनों जनप्रतिनिधियों ने विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचा तथा क्षेत्रवासियों को रथयात्रा महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
पूरे आयोजन के दौरान महिला, पुरुष, युवा और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।भक्ति,श्रद्धा और उल्लास से सराबोर इस धार्मिकआयोजन ने गोकुल नगर में आध्यात्मिक वातावरण का अनूठा संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ से प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

