विधायक प्रेमचंद पटेल ने स्वेच्छानुदान मद से दिए 26 लाख

कोरबा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपनी स्वेच्छानुदान मद से लगभग 400 जरूरतमंद हितग्राहियों को 26 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इस सहायता से कोरबा, कटघोरा और पाली विकासखंड के महिला एवं पुरुष लाभान्वित होंगे।

जारी जानकारी के अनुसार सहायता राशि विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई है। प्रत्येक हितग्राही को न्यूनतम 5 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 10 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। लाभार्थियों में विभिन्न वर्गों और श्रेणियों के पात्र लोगों को शामिल किया गया है।

संयुक्त कलेक्टर के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार संबंधित प्रकरणों में स्वीकृत सहायता राशि के चेक शीघ्र ही हितग्राहियों को वितरित किए जाएंगे।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।