व्यापारियों से बैठक में शामिल होकर अपनी जिज्ञासाओं के समाधान का आग्रह
कोरबा। जीएसटी से जुड़े विषयों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार, 17 जुलाई को चेंबर ऑफ कॉमर्स कोरबा एवं राज्य कर विभाग के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण संवाद आयोजित किया जाएगा। बैठक दोपहर 2:30 बजे जीएसटी कार्यालय (स्टेट), भूतल में होगी।
बैठक में जीएसटी सर्किल-1 एवं 2 की असिस्टेंट कमिश्नर (राज्य कर) श्रुति सोनी एवं अनिमोह बांसवार व्यापारियों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान जीएसटी से संबंधित समस्याओं, नियमों और प्रक्रियाओं पर चर्चा की जाएगी तथा व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया जाएगा।
चेंबर ऑफ कॉमर्स कोरबा के अध्यक्ष योगेश जैन ने जिले के सभी व्यापारी बंधुओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह संवाद व्यापारियों के लिए जीएसटी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने और अपनी समस्याओं का समाधान कराने का बेहतर अवसर होगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

