जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने जारी की नई जिम्मेदारियों की सूची , बूथ और वार्ड स्तर पर संगठन विस्तार का अभियान होगा तेज
कोरबा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले की 10 मंडल कांग्रेस कमेटियों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि नव नियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारी संबंधित ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन सृजन अभियान को गति देंगे। साथ ही बूथ एवं वार्ड समितियों के गठन का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
जारी सूची के अनुसार सीतामणी मंडल में एफ.डी. मानिकपुरी एवं आरिफ खान,टीपी नगर में सुधीर जैन एवं देवीदयाल तिवारी,बुधवारी में अंतराम प्रजापति एवं डॉ. डी.आर.नेताम,कोसाबाड़ी में संजू अग्रवाल एवं डॉ. रामगोपाल यादव, दर्री में अशोक लोध एवं गिरधारी बरेठ, जमनीपाली में सनीष कुमार एवं रतनलाल यादव, सर्वमंगला नगर में संतोष यादव एवं शत्रुघ्न श्रीवास,भैंरोताल में नत्थूलाल यादव एवं डॉ. एल.पी. साहू, पाड़ीमार में आशीष अग्रवाल (पूर्व एल्डरमैन) एवं राजेंद्र सूर्यवंशी तथा नेहरू नगर मंडल में नारायण कुर्रे एवं रवि खुंटे को प्रभारी एवं सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुकेश राठौर ने बताया कि इन नियुक्तियों का अनुमोदन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से प्राप्त कर इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दी गई है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले शहर जिले के चारों ब्लॉकों—दर्री, बालको, कुसमुण्डा और कोरबा में भी ब्लॉक प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है।
नए दायित्वों के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने का लक्ष्य रखा गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

