नवोदय विद्यालय कोरबा में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीयन

कोरबा। जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन करने की अपील की है।

विद्यालय के प्राचार्य जानकी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कोरबा जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय तथा नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी रामावतार साकरे ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। विद्यालय का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराकर उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।