कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने दादरखुर्द में आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के सफल आयोजन के लिए 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने निगम की ओर से जारी सहयोग राशि की आरटीजीएस प्रति दादरखुर्द ग्राम विकास समिति को सौंपते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
महापौर ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस धार्मिक आयोजन में निगम की सहभागिता श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और सहयोग का प्रतीक है।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम क्षेत्र के दादरखुर्द में प्रतिवर्ष भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाती है, जिसमें कोरबा सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस वर्ष रथयात्रा का आयोजन 16 जुलाई को किया जाएगा।
नगर निगम द्वारा इस आयोजन के लिए हर वर्ष आर्थिक सहयोग दिया जाता है। पूर्व में समिति को 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती थी, लेकिन महापौर संजू देवी राजपूत की पहल पर मेयर-इन-काउंसिल और निगम की सामान्य सभा ने इसे बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दिया है।
साकेत स्थित नगर निगम मुख्य प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दादरखुर्द ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कृष्णकुमार द्विवेदी सहित आरिफ खान, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, संतोष थवाईत, नरेशराम पटेल, सबितराम पटेल, रामनाथ पटेल, शत्रुघ्न पटेल, राजकुमार पटेल, सूरज पटेल, नागेश्वर चंद्रा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

