बुधवारी बाजार में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहनों पर लगी लॉक कार्रवाई

यातायात व्यवस्था बनाए रखने और अतिक्रमण रोकने के लिए की गई कार्रवाई

कोरबा। बुधवारी बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर खड़े किए गए वाहनों पर व्हील लॉक (लॉकिंग) की कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित ढंग से पार्क किए गए वाहनों की जांच करते हुए नियमों के विपरीत पाए गए वाहनों पर लॉक लगाया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी डी.के. सिंह के निर्देशन में एएसआई मनोज राठौर एवं टीम द्वारा कार्रवाई किया गया।

बुधवारी बाजार में अधिक भीड़ होने के कारण अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होता है। इसे देखते हुए नियमित रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें और यातायात नियमों का पालन कर शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।